मैनपुरी, फरवरी 17 -- कु. आरसी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन चांदेश्वर ग्राम सभा में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चांदेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई और कूड़ा निस्तारण से हुई। छात्राओं ने श्रमदान करते हुए स्वच्छ वातावरण के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित किया। ग्रामसभा क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने नारों और संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। सभासद संजय यादव ने स्वच्छ भारत अभियान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता से स्वास्थ्य बेहतर होता है और समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.