बागेश्वर, मार्च 26 -- बागेश्वर। नगर पालिका परिषद बागेश्वर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सैम मंदिर वार्ड में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीएस जीना ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने की आदत विकसित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...