दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में सोमवार से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर की अगुवाई में आयोजित यह अभियान 24 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, कक्षा क्षेत्र तथा विभागीय कार्य स्थलों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण के लाभ तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जिसे अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.