स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी
मुंगेर, मई 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के हरि सिंह महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने हवेली खड़गपुर झील परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शंभु पासवान के संयोजन में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने झील के आसपास के रास्तों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने आम लोगों से प्लास्टिक एवं अन्य कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर झील परिसर को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके एनएसएस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.