वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, हिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत शुक्रवार को नगर निगम सभागार में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 8 से 14 मार्च तक चलने वाले नारी लीड्स स्वच्छता अभियान के तहत होम कंपोस्टिंग और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में महिला सफाई निरीक्षक, महिला सफाई कर्मचारी और बड़ी संख्या में गृहणियां शामिल रहीं। इन महिलाओं ने अपने घरों और कार्यक्षेत्र में गीले कचरे से खाद बनाने (होम कंपोस्टिंग) की तकनीक को न केवल अपनाया, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कहा कि स्वच्छता के अभियान में महिलाओं की भागीदारी अहम है। संचालन सरिता तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन प्रीति सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.