स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए
दरभंगा, मई 21 -- दरभंगा। एलएनएमयू के पीजी गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में स्वच्छता एवं साफ-सफाई विषय पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ संस्कार है, जिसकी शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मन स्वच्छ और सकारात्मक होगा, तभी तन, परिवेश और समाज भी स्वच्छ एवं स्वस्थ बन सकेगा। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। इस दिशा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि घर की स्वच्छता ही स्वस्थ परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है। मुख्य वक्ता रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम की सहायक प्राचार्य डॉ. किरण ने व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.