लखनऊ, अक्टूबर 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट कुमुद रंजन ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में अधिकारियों और जवानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वाहिनी मुख्यालय के साथ सभी 13 सीमा चौकियों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ब्रह्मपुर पोखर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की ...