आगरा, जून 13 -- वाल्मीकि समाज 15 जून को उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व में राष्ट्रीय सरोकार दिवस मनाएगा। शनिवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित वाल्मीकि वाटिका में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। उत्तर प्रदेश वाल्मीकि समाज के सरपंच एवं समाजसेवी झिल्लो राम वाल्मीकि तथा भाजपा ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी अंकित वाल्मीकि ने बताया कि 15 जून को सुबह 9 बजे से वाल्मीकि वाटिका में राष्ट्रीय सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के दुग्धाभिषेक और आरती से होगी। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर चलाया स्वच्छता अभियान इसके बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत वाल्मीकि वाटिका में सफाई अभियान चल...