पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की पहल पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को स्वच्छता जागरूकता पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 जनवरी मंगलवार को पूर्वान्ह अशोक कॉलोनी ग्राउंड में पतंगोंत्सव होगा। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि विद्यालयों से स्वच्छता विषयक स्लोगन लिखी व आकर्षक ढंग से सजाई गई दो पतंगें प्रतियोगिता में भेजी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शहर के नागरिकों बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को भी पतंग उत्सव में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। पतंग उड़ाकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.