स्वच्छता कार्यों का उपनिदेशक ने किया सत्यापन
बलिया, जुलाई 10 -- बलिया, संवाददाता। गोरखपुर मंडल के उप निदेशक (पंचायत) हिमांशु ठाकुर ने शुक्रवार को जिले के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दूसरे चरण और राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के तहत हुए कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में राजस्व बढ़ाने की हिदायत दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।उप निदेशक ने कहा कि पंचायतों में करोड़ों की लागत से परिसंपत्तियों को खड़ा किया गया है यह एक अच्छा प्रयास है। लेकिन इन परिसंपत्तियों से राजस्व भी बढ़ाएं। राजस्व बढ़ाकर ही पंचायतों को आत्म निर्भर , सशक्त और सतत् विकास के मार्ग पर सतत् बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ग्राम सभा की बैठकों की जियो टैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.