बक्सर, अप्रैल 25 -- भागीदारी नगर निकाय चलाए अपने-अपने शहरों में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान तापमान वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अभियान सुबह या शाम के समय हो संचालित बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला में स्वच्छता कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करना है। यह तभी संभव है जब आम लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। इस जागरूकता कार्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए डीएम साहिला ने बैठक की। डीएम ने स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, माय भारत, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, एनएसएस तथा रुद्रा गुरुकुल की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने आगामी सप्ताह में सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने के...