फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मेले में स्वच्छता कार्यक्रमों में हर किसी की भागीदारी पर जोर दिया गया। शनिवार को कार्यक्रम का थीम स्वच्छता पर आधारित था। इसमें पंचायत राज विभाग की पूरी टीम ने सहभागिता निर्वहन की। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कपिल कुमार ने पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित स्वच्छता कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रबंधन केंद्र का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सभी ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढे, खाद गड्ढे, फिल्टर चेंबर आदि का निर्माण कराया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक घर से रोजाना कूड़ा उठान हो और ग्रामीणों से उनकी सुविधा के अनुसार यूजर चार्ज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.