स्वच्छता कर्मियों को दिए गए टी-शर्ट और टोपी , मॉडल पंचायत बनाने पर जोर
छपरा, मई 16 -- इसुआपुर। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाकर मॉडल पंचायत और मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने को लेकर प्रखंड विकास कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ इंजीनियर सत्यम सिंह ने की। बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों व कर्मियों के बीच टी-शर्ट और टोपी का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी इंजीनियर सत्यम सिंह ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता से ही पंचायत के गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मियों से जिम्मेदारी और ईम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.