रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब की ओर से कैंटोनमेंट बोर्ड के स्वच्छता कर्मियों के लिए शुक्रवार को एक सराहनीय और सार्थक पहल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 50 स्वच्छता कर्मियों को दस्ताने और विशेष कैप वितरित किए गए। इन कैप्स पर इनर व्हील क्लब का नाम और लोगो मुद्रित था, जो उनके सम्मान और पहचान को दर्शाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके समर्पित कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि एक साधारण जोड़ी दस्ताने और एक कैप भी उन कर्मियों के लिए सुरक्षा, गरिमा और देखभाल का प्रतीक बन सकते हैं, जो प्रतिदिन समाज को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.