सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- शिवहर। शिवहर नगर परिषद में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को मजदूर दिवस पर दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने मजदूर दिवस को लेकर स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों के दैनिक मजदूरी में 44 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि स्वच्छता कर्मियों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए उनके दैनिक मजदूरी भत्ता में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारीदी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। यह भी पढ़ें- रेड़मा तथा बैरिया में चलती गाड़ियों से पैसा वसूलना 1 मई से होगा गैरकानूनी : महापौर भवानी नगर के आम लोगों से होल्डिंग टैक्स समय पर जमा...