देहरादून, फरवरी 18 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। हिलदारी ने नगर पालिका परिषद के सहयोग से टाउन हॉल में स्वच्छता, सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग व्यक्तिगत स्वच्छता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लार्ड शिवा व वेस्ट इनवायरमेंटल सोल्यूशन के पर्यावरण मित्र शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान पर्यावरण मित्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता स्वच्छता, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग तथा व्यक्तिगत व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में कुल 102 लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर कार्य व्यवहार के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने कार्य को अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कर सकें। कार्यक्रम में नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, अराफात, अर...