स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षकों की हुई स्वास्थ्य जांच
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- मदनपुर, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मदनपुर प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत भवन परिसरों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में कर्मियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई। नियमित रूप से साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में जुटे कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार ने बताया कि अभियान के तहत पंचायतों में स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: शिविर में 200 सफाई कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.