लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सेन्हा प्रखंड के बूटी पंचायत के बहुउदेशीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना के प्रांगण में किया गया। मौके पर पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन और रख रखाव और योजना के हस्तांतरण 14 गांवों के ग्राम जल और स्वच्छता समिति किया गया। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल अर्पण दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज़िप सदस्य राधा तिर्की, फुलझरी उरांव, सेन्हा अंचल अधिकारी, मुखिया पार्वती कुमारी, विभाग के कर्मी, सभी जलसहिया सेहा प्रखंड, सभी ग्रामीण सेहा पंचायत और अन्य अतिथियों का स्वागत कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार हंसदा द्वारा किया गया। जिप अध्यक्ष और अन्य के द्वारा जल स...