जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सराहनीय पहल के तहत क्लब की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

अभियान का उद्देश्य अभियान के दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की टीम ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। क्लब की ओर से सब्जी विक्रेताओं, रोडसाइड वेंडर्स और आम नागरिकों के बीच भारी मात्रा में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, ताकि लोग प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे सकें। इस जागरूकता अभियान के साथ-साथ क्लब की ओर से स्थानीय सफाई कर्मचारियों के सहयोग से सड़क के किनारों की विशेष सफाई...