दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत मंगलवार को एमएलएसएम कॉलेज में नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता विषय पर ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली एवं भाषण) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन पृथक-पृथक चार समूहों में किया गया। इस अवसर पर जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज में जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन लाने का एक सशक्त अभियान है। नदियां हमारे जीवन, संस्कृति एवं पर्यावरण की आधारशिला हैं, जिनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.