रुडकी, जुलाई 23 -- रुड़की, संवाददाता। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत संदेश लेखन/पोस्टर और पेपर बैग प्रतियोगिता कराई गई। चित्रकला में मनीषा, पेपर बैग प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम रहीं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...