स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
औरंगाबाद, मई 20 -- । विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत बुधवार को डीडीयू मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाकर रेलकर्मियों, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने को लेकर जागरूक किया गया। अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय समुदाय ने भी भाग लिया। डीडीयू जंक्शन स्थित रेल कॉलोनी में स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कार्यशाला, स्वच्छता जागरूकता संवाद एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से रेलकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, वृक्षारोपण, अपशिष्ट पृथक्करण एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.