मेरठ, मार्च 16 -- राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि डॉ. समीर ढाका और प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार और रासेयो प्रभारी डॉ. मोनू सिंह मौजूद रहे। सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता और स्वास्थ्य जागरुकता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करेंगे। शिविर में प्रथम दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर बैडमिंटन कोर्ट और वॉलीबॉल कोर्ट की घास काटकर और झाड़ू लगाकर स्वच्छ किया। वहीं एक टोली ने सभी के लिए भोजन तैयार किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मनोज आर्य द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...