स्वच्छता अभियान से बदल गई गांव की तस्वीर
सीतामढ़ी, जून 9 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। मुरादपुर पंचायत में स्वच्छ ग्राम अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान का विवरण अभियान के दौरान ग्रामीण सड़कों के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और जंगलों की सफाई की गई और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक आशिक कुमार अंशु के नेतृत्व में मुरादपुर हनुमान मंदिर से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्रामीण सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई के साथ-साथ मुख्य सड़क एवं गांव के विभिन्न हिस्सों की भी साफ-सफाई की गई। स्वच्छता कर्मियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.