सीतामढ़ी, जून 2 -- शिवहर। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में सोमवार से जिले में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान शुरू किया गया। इसको लेकर जिलास्तर पर कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि यह अभियान 1 जून से 5 जून तक संचालित किया जाएगा। डीएम ने स्वच्छता अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यशाला में बताया गया कि 1 जून से 5 जून तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सघन अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रति जागरूकता पैदा करना और सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी हो अभियान के पहले दिन जिला और ग्राम पंचायत ...