स्वच्छता अभियान में बीन डाली प्लास्टिक, दिया पर्यावरण का संदेश
उरई, जून 11 -- माधोगढ़। संवाददाता विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत जगम्मनपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान प्रज्ञादीप गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बस स्टैंड, पंचायत भवन, पुलिस चौकी व आसपास के सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन व अन्य कचरा एकत्र किया।अभियान में पूर्व प्रधान अनूप कुमार झा मिंटू, सहकारी समिति अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चंदेल, पंचायत सहायक बृजेश कुमार, मुन्ना दोहरे समेत दर्जनों ग्रामीणों ने श्रमदान किया। लोगों से अपील की गई कि प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करें। निवर्तमान प्रधान प्रज्ञादीप गौतम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए यह पहल की गई है। एकत्र प्लास्टिक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.