बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- स्वच्छता अभियान चला जागरूकता संदेश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। एसपी बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर 22 फरवरी से 27 फरवरी तक जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सप्ताह के दौरान प्रभात फेरी, पेंटिंग प्रतियोगिता, साइबर जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता तथा पुलिस-पब्लिक जनसंवाद जैसे विविध कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में टाउन थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.