देवघर, अप्रैल 16 -- वार्ड नंबर 24 बैजनाथपुर देवघर के मंजीत सिंह द्वारावार्ड में व्याप्त गंदगी, अवरुद्ध नालियों एवं बासुकीनाथधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की जाने अनजाने में हो रही पवित्रता भंग के संबंध में देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमे यह जिक्र किया गया है विगत कई महीनों से हमारे वार्ड में स्वच्छता की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सड़कों एवं गलियों में गंदगी व विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनका नियमित निस्तारण नहीं हो रहा है। नालियां अवरुद्ध होने के कारण गंदा जल सड़कों पर बह रहा है, जिससे दुर्गंध एवं संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथधाम के दर्शन के उपरांत पैदल एवं दंडवत करते हुए बाबा बासुकीनाथ जाने वाले शिवभक्तों को इस गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.