रुद्रपुर, मई 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए शहरभर में फीडबैक अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत करीब 50 हजार फीडबैक एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक वार्ड में पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपते हुए नागरिकों से सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव और राय ली जाएगी। फीडबैक में वार्डों की सफाई, कचरा निस्तारण, आसपास के वातावरण की स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया है। निगम का मानना है कि आमजन की भागीदारी से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और शहर की रैंकिंग बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्कूलों में 'स्वच्छता की पाठशाला' भी शुरू की जा रही है। यहां बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और शिक्षकों के ओर से छात्रों व उनके परिवारों से भी फीडबैक लिया जाएगा। मेयर विकास शर्मा के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.