जामताड़ा, अप्रैल 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत चित्तरंजन-मधुपुर रेलखंड में 13288 पटना इंटरसिटी व 03202 पटना-आसनसोल मेमू में यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कई यात्रियों ने स्वच्छता की शपथ ली। वहीं वरिष्ठ सदस्यों की भागीदारी ने अभियान को मजबूती दी। इस संबंध में सीपीआरओ शिबराम माझी ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई नहीं। बल्कि सोच में बदलाव का प्रयास है। रेलवे ने यात्रियों से इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...