आजमगढ़, मार्च 2 -- अंबारी। शिव एबिएम कांवेंट स्कूल में स्काउट शिविर के दौरान सोमवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन बच्चों को आपदा प्रबंधन, आग बुझाने के तरीके, सर्पदंश से बचाव तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति जागरूक करते हुए जानकारी दी गई। प्रशिक्षण स्काउट गाइड ट्रेनर वेदप्रकाश पाठक एवं गोविंद चौहान दिया। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली नगर में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर शैलेश, राजेश, सुधीर, सूर्यनाथ, शिवा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...