गोपालगंज, अप्रैल 5 -- मांझा। प्रखंड के बंगरा पंचायत स्थित गोनियार गांव में स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत भवन परिसर में बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। मौके पर मुखिया सुरेंद्र शर्मा , ददन प्रसाद मौर्य, पारस पाठक, बिन्दा भगत, शिवजतन भगत, संतोष राम, दिनेश, राजू साह, चम्पू तिवारी, ऋतुराज बिहारी और इंद्रजीत गुड्डू प्रसाद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.