स्वच्छता अभियान के तहत की साफ-सफाई
आजमगढ़, मई 14 -- शाहगढ़, आजमगढ़। सठियांव ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को को साफ अभियान चलाया गया। गांव में सड़क के किनारे, पोखरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर्मियों ने व्यापक सफाई की। इस अभियान के दौरान पोखरी के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, फैली गंदगी और कूड़े को साफ कराया गया। सफाई कर्मियों ने नालियों की सफाई के साथ-साथ पोखरी के आस-पास जमा कचरे को हटाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.