स्वच्छता अभियान: कबाड़ से कलाकृति बना नजीर बन रहे रेल कर्मचारी
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। स्वच्छता अभियान में वेस्ट टू वेल्थ, वेस्ट टू आर्ट सहित कई पहलुओं पर जोर दिया गया। सभी विभागों को इसके लिए कार्ययोजना सौंपी गई। अधिकांश विभागों ने या तो खानापूर्ति कर दी या फिर लाचारगी दिखा दी। लेकिन रेलवे के कर्मचारी इस मामले में नजीर बन गए हैं। पूर्व रेलवे के कर्मियों ने हाल में अलग-अलग जगहों पर कबाड़ से कलाकृति का बेहतरीन नमूना पेश किया। कहीं स्क्रैप से शेर बनाकर खड़ा कर दिया तो कहीं हाथी। भागलपुर के कोचिंग डिपो में निचले दर्जे के कर्मियों ने स्क्रैप मैटेरियल से 'भोलू द गार्ड' बनाया है। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के कर्मियों की पहल और रचनात्मकता की पूरे विभाग में चर्चा हो रही है। यह पहल 'स्वच्छता ही सेवा-2026' के तहत किया गया है, जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन और सामुदायिक जागरूकता अभियान को गति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.