स्वच्छता अपनायें स्वस्थ जीवन पायें
बहराइच, मई 29 -- कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायतों भखरौली कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुर, उमरी आदि में नारी संघ परिवार की ओर से शुक्रवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। अपराजिता सामाजिक समिति की सचिव किरण बैस ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छ सेनेटरी उत्पादों के उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी। सोनी एवं ऊषा ने भी किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता और संतुलित पोषण के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अपनायें स्वस्थ जीवन पायें गोला देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.