स्वच्छता अपनाना गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि
दरभंगा, अक्टूबर 2 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग के संयुक्त तत्त्वावधान में महात्मा गांधी सदन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान निदेशक प्रो. हरे कृष्ण सिंह एवं एनएसएस समन्वयक प्रथम डॉ. आरएन चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। निदेशक प्रो. सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में स्वच्छता, श्रमदान और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता पैदा करना था। अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाकर ही हम गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। स्वच्छता अभियान के दौरान कर्मियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी सदन परिसर के विभिन्न हिस्सों, सड़कों एवं आसपास के क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.