खगडि़या, मई 21 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि स्वच्छताकर्मी प्रत्येक दिन हर घर से कचरा की उठाव करे। काम के प्रति हमेशा सजग रहें। सुबह छह बजे से काम को चालू करें और 10 बजे तक पंचायत के विभिन्न वार्डों से कचरा का उठाव करके डब्लूपीयू पर पहुंचना चाहिए। काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही पायी जाने पर कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि आप सब को कर्मठता तथा लगनशीलता से किऐ हुऐ काम ही भविष्य में काम आएगा। यह बातें गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के डब्लूपीयु में गुरुवार को स्वच्छताकर्मियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि आप सबों के द्वारा डब्लूपीयु में जमा किऐ अपशिष्ट को समुचित निपटान कर अलग- अलग नाडेप में रखा जा रहा है। अपने-अपने वार्ड में लोगों से बेहतर सेवा के लिए एक रुपये रोज और 30 रुपये म...