भागलपुर, फरवरी 2 -- प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत में रविवार को सभी स्वच्छताकर्मियों को पंचायत के मुखिया द्वारा नई पोशाक का वितरण किया गया। सफाई को लेकर जो भी जरूरी चीज की आवश्यकता होती है, उस सामाग्री को कर्मी को दिया गया। लगभग एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष स्वच्छता कर्मी नई पोशाक लेने के बाद उत्साहपूर्वक पंचायत में साफ सफाई के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में बरारी पंचायत के मुखिया जय करण पासवान ने कहा कि नई पोशाक देकर सभी वार्डों में साफ-सफाई समय पर करने एवं उचित जगह कूड़ा कचरा रखने को लेकर निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.