स्वच्छताकर्मियों की स्वास्थ्य जांचकर दी गई दवाईयां
खगडि़या, अक्टूबर 1 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गोगरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छताकर्मियों की गुरुवार को स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य उपकेन्द्र, पकरैल में स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार के नेतृत्व में सभी स्वच्छताकर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की गई। सीएचओ रिया कुमारी ने बताया कि सभी स्वच्छताकर्मियों को ब्लड,बीपी तथा वजन जांचकर दवाईयां दी गई। वहीं एएनएम ललिता कुमारी ने बताया कि ब्लड जांच के दौरान सभी को रिपोर्ट की जानकारी भी दी गई। बीमारी के अनुसार सभी को नि:शुल्क दवाईयां दी गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार सभी स्वच्छताकर्मियों की स्वास्थ्य जांच करायी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : स्वच्छताकर्मियों की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.