साहिबगंज, सितम्बर 26 -- साहिबगंज। स्वच्छ भारत मिशन (साहिबगंज) के नेतृत्व में नमामि गंगे, नगर परिषद एवं पर्यटन विभाग के समन्वय से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए वेस्ट टू वंडर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन, कचरे का पृथक्करण, पुन: उपयोग एवं पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वेस्ट टू वंडर पार्क में अनुपयोगी एवं त्यागे गए सामग्रियों से तैयार कलाकृतियों के माध्यम से यह समझाया गया कि उचित प्रबंधन से कचरे को उपयोगी और आकर्षक रूप दिया जा सकता है। शिल्पकार अमृत प्रकाश ने कबाड़ के सामानों से इस पार्क का निर्माण कर रहा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: स्वच्छता को लेकर किया गया जागरुकता कार्यक्रमकार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्...