स्वच्छता,यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार को लेकर डीसी सख्त
गुमला, जून 18 -- गुमला, संवाददाता । उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास व नागरिक सुविधा संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वच्छता,यातायात प्रबंधन, जलापूर्ति, बाजार व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सौंदर्यीकरण और अन्य नगर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में संचालित मीट दुकानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खुले में मांस की बिक्री और कटाई पर रोक सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। टंगरा मार्केट की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शेड के बाहर अनधिकृत रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाने और बाजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.