रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का प्रयास है कि महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित व प्रकाशमय वातावरण मिले। यह पर्व सभी के लिए यादगार बने। रांची नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां समय पर की हैं। जलाशयों व आसपास के इलाकों में स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है। इससे घाट सुरक्षित और मनमोहक दिख रहे हैं। नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को टीम के साथ निगम क्षेत्र में कई तालाब, जलाशय का मुआयना किया। वे चडरी तालाब, जेल तालाब, दिव्यायन तालाब, हटनिया तालाब, कांके और धुर्वा डैम में व्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए बहाल सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने प्रेशर ग्रुप एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत की। सभी ने व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.