स्वचालित मौसम वेधशाला का शुभारंभ
बलिया, सितम्बर 6 -- सुखपुरा। कस्बा स्थित इंटर कॉलेज सुखपुरा के परिसर में भारत मौसम विभाग द्वारा मौसम के पूर्वानुमान अध्ययन के लिए स्वचालित मौसम वेधशाला की स्थापना की गयी है, जिसका रविवार को विद्यालय के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने विद्यालय के प्रबन्ध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मौसम वैज्ञानिक सीपी वर्मा एवं अश्विनी कुमार प्रसाद वैज्ञानिक सहायक भारत मौसम विभाग ने वेधशाला के कार्यों को उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया। कहा कि यह एक ऐसी स्वचालित प्रणाली है जो बिना लगातार मानव हस्तक्षेप के मौसम संबंधी आंकड़े मापकर रिकॉर्ड करती है। इस मौसम वेधशाला में मुख्य रूप से मापे जाने वाले पैरामीटर जैसे तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा,वर्षा, सौर विकिरण, वायुदाब, मिट्टी का तापमान/नमी , आदि की सटीक जानकारी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.