स्वचालित मौसम केंद्रों से प्राप्त करें सटीक जानकारी : डीएम
रामपुर, जून 8 -- रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनपद में मौसम संबंधी सटीक एवं वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छह स्वचालित मौसम केंद्र (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) तथा 12 स्वचालित वर्षामापी केंद्र (ऑटोमेटिक रेन गेज) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से वर्षा, तापमान, आर्द्रता, पवन की गति एवं पवन की दिशा संबंधी सटीक जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम संबंधी सटीक एवं समयबद्ध जानकारी कृषि कार्यों, सिंचाई, बुवाई, कटाई, निर्माण कार्यों, यात्रा प्रबंधन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश के मौसम सूचना पोर्टल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.