नोएडा, मार्च 31 -- सेक्टर-20 में आरएमयू लगाने का ट्रायल सफल रहा अब जिले के अन्य उपकेंद्रों में भी लगाया जाएगानोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली उपकेंद्र के फीडरों पर स्वचालित रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) लगाने का कार्य ट्रायल सफल रहा है। अब जिले के शेष उपकेंद्रों पर भी आरएमयू लगाए जाएंगे। इससे स्वचालित दो फीडरों से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।जिले में विद्युत निगम के क्षेत्र में करीब 4.75 लाख उपभोक्ता है। बीते महीनों में नोएडा के सेक्टर-20 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आरएमयू लगाकर निर्बाध आपूर्ति दी गई। अधिकारियों के अनुसार अब जिले के करीब दो हजार फीडरों पर आरएमयू लगाए जाएंगे। इसका लाभ यह होगा कि अगर किसी एक फीडर से किसी कारण से आपूर्ति बाधित होती है तो तुरंत ही स्वचालित तरीके से दूसरे फीडर से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस व्यवस्था के तहत उप...