पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। भारत की जनसंख्या के अंतर्गत स्वगणना की सघन मॉनीटरिंग करने के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जहां से मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। जिलेभर में स्वगणना कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आम जनता अपने मोबाइल से जनसंख्या की स्वगणना कर रही है। स्वगणना में अधिकाधिक लोग प्रतिभाग करें। इसके लिए सघन मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है, जहां पर दस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ये कर्मचारी स्वगणना की सघन मॉनीटरिंग करने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्वगणना प्रक्रिया के बारे में बताया फोन करके कर्मचारियों को जानकारी दे रहे हैं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि स्वगणना के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.