स्वगणना में हो अधिक से अधिक जनभागीदारी : जीएम
जमुई, अप्रैल 22 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि भारतीय जनगणना 2027 को सफल और सटीक बनाने के लिए जमुई जिले में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन शिक्षण संस्थान जमुई के कार्यालय परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन निदेशक अंशुमान के देखरेख में की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक (जीएम) मितेश कुमार शांडिल्य उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में इस बार की जनगणना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता 'स्वगणना' पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को जागरूक किया। जीएम मितेश शांडिल्य ने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में स्वगणना न केवल समय की बचत करती है बल्कि डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित करती है,इसमें सभी की जन भागीदारी आवश्यक है। यह राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सीधी भागीदारी है। संस्थान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.