स्वगणना में शत प्रतिशत लक्ष्य पाने पर ईओ सम्मानित
मेरठ, मई 23 -- नगर पंचायत लावड़ को स्वगणना अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर शनिवार को जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी के सम्मानित होने पर नगर पंचायत लावड़ कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगरपंचायत कर्मचारियों और सभासदों ने बधाई दी। अभियान को सफल बनाने के लिए चेयरपर्सन सज्जन आफ़ताब बेगम, सभासदों और कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया। घर-घर संपर्क, वाल पेंटिंग और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक किया गया। अब पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण को 31 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिशासी अधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय चेयरपर्सन, सभासदों, कर्मचारियों और नगरवासियों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.