मैनपुरी, मई 13 -- जनपद में स्वगणना का काम धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। 21 मई तक लोगों को लोगों को स्व गणना करने का मौका मिलेगा। बुधवार की शाम तक 23 हजार से अधिक सरकारी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने स्व गणना कराई। स्वगणना में बेसिक शिक्षा विभाग अव्वल साबित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शत प्रतिशत गणना करा ली है। डीएम के निर्देश पर विभाग अब अभिभावकों की स्वगणना कराने के काम में जुट गया है। जनपद में बुधवार की शाम तक कुल 23620 अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वगणना करा ली। इनमें 14180 ग्रामीण और 7041 शहरी क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वगणना की है। यह भी पढ़ें- स्वगणना में बेसिक शिक्षा विभाग मैं पूरा किया अपना लक्ष्य डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी इस अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं पिछले दिनों उन्होंने लापरवाही करने वाले विभिन्न विभाग...