आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जनपद ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लगभग 1 लाख 15 हजार परिवारों की स्वगणना पूर्ण कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में सामूहिक प्रयास से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- स्व-जनगणना अभियान में जनपद प्रदेश में 16 वें स्थान परस्वगणना अभियान की जागरूकता स्वगणना अभियान के अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना दर्ज कराने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान, विभागीय समन्वय, विभिन्न थीम आधारित दिवसों के आयोजन तथा अधिकारियों ए...